shankar ji ki aarti | शिव आरती – ॐ जय शिव ओंकारा

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव आरती (ॐ जय शिव ओंकारा), शिव भजन और शिव मंत्रों का पाठ किया जाता है। कहा जाता है कि भगवान shankar ji ki aarti के बिना पूजा अधूरी मानी गई है। शिव जी की आरती के लिए घी लगी हुई रुई की बत्ती और कपूर का उपयोग करना चाहिए। दुनिया भर में भगवान शिव के अनेक भक्त हैं जो उनकी भक्ति में रहते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आइए हम भी भगवान शिव की आरती पढ़कर उनकी आराधना करें।

shankar ji ki aarti – ॐ जय शिव ओंकारा

 

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे। त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी। त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघंबर अंगे। सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी। सुखकारी दुखहारी जगपालनकारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका। मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा। पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा। भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला। शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी। नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥
ओम जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे। कहत शिवानन्द स्वामी, मनवान्छित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा॥ ओम जय शिव ओंकारा॥

शिवजी की और भी आरती और भजन के लिए क्लिक करें।

भगवान शिव की जय, भोलेनाथ भगवान की जय…

Shiv ji Aarti English

OM JAI SHIV OMKARA, PRABHU JAI SHIV OMKARA
BRAHMA VISHNU SADA SHIV, ARDHANGII DHARA
OM JAI SHIV OMKARA…

EKANANA CHATURANAN PANCHANAN RAJE
HANSANAN, GARURAASAN VRISHVAHAN SAJE
OM JAI SHIV OMKARA….

DO BHUJA, CHAAR CHATURBHUJA DASHABHUJA ATI SOHE
TIINON ROOP NIRAKHATE TRIBHUVAN JAN MOHE
OM JAI SHIV OMKARA…

AKSAMALA VANAMALA MUNDAMALA DHARI
CHANDANA MRIGAMAD SOHAI BHAALE SHASHIDHAARI
JAI SHIV OMKARA…

SHVETAMBARA PIITAMBARA BAAGHAMBARA ANGE
BRAHMADHIK SANAKAADHIK PRETAADHIK SANGE
OM JAI SHIV OMKARA…

KARA MADHYE KAMANDALU AU TRISHUL DHARI
JAGKARTA JAGHARTA JAGAPALAN KARTA
JAI SHIV OMKARA…

BRAHMA VISHNU SADASHIVA JANATA AVIVEKA
PRANAVAKSAR KE MADHAYA TINONH EKA
OM JAI SHIV OMKARA…

TRIGUN SWAMI KI AARTI JO KOI NAR GAVE
KAHATA SHIVANANDA SWAMI MANA VANCHITA PHALA PAVE
JAI SHIV OMKARA…

Shivji Aarti PDF Download

shankar ji ki aarti

shankar ji ki aarti (शिव जी की आरती) भगवान शिव की महिमा को प्रकट करने वाली है। शिव आरती के शब्द “ॐ जय शिव ओंकारा” बड़े ही पवित्र और मन मोहन होते हैं। इस आरती का पाठ करने या सुनने से हमारे मन में भगवान शिव की कृपा का अनुभव होता है और हमारा मानसिक तथा आध्यात्मिक विकास होता है। शंकर जी की आरती और शिव जी की आरती गाने या सुनने से हमें शिव के साथी और भक्त बनने का अवसर प्राप्त होता है और हमें उनकी कृपा और आशीर्वाद मिलता है

The post shankar ji ki aarti | शिव आरती – ॐ जय शिव ओंकारा appeared first on Dev Bhakti.

Leave a Comment