लाखो दानी देखे लेकिन तेरी अलग कहानीlakho dani dekhe lekin teri alag kahani
लाखो दानी देखे लेकिन तेरी अलग कहानी
भोले दानी बाबा भोले दानी
भोले दानी जय हो भोले दानी
तुमने कोई नहीं की शंका हस्ते रावण को दे डाली लंका,
चुरा ले गया सपने रावण बैठी रही भवानी,
भोले दानी बाबा भोले दानी
भोले दानी जय हो भोले दानी
तेरा पार न कोई पाया तूने अद्भुत रूप बनाया ,
है बुजंग बुशन आभूषण स्वर गंगा महारानी,
भोले दानी बाबा भोले दानी
भोले दानी जय हो भोले दानी
जिनको त्रिभुवन ने ठुकराया उनको तुम ने है अपनाया,
आपा लो हम को भी बे धड़क है लखा अज्ञानी,
भोले दानी बाबा भोले दानी
भोले दानी जय हो भोले दानी
download bhajan lyrics (401 downloads)